कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू को न्याय पालिका रिहा करेगी, हमें पूरा भरोसा- डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय

June 13, 2020 7:05 PM0 commentsViews: 156
Share news

अजीत सिंह

मौन धरने में शामिल डॉ. चंद्रेश उपाध्याय

congres-ko-nyaya-par-bharosa

सिद्धार्थनगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए जिले के कांग्रेसियों ने देश व्यापी प्रतिवाद करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर सोशल डिस्टेंस रखते हुए शांति प्रतिवाद किया। अजय कुमार लल्लू पिछले 20 मई से लखनऊ जिला जेल में बंद है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम गरीबों व प्रवासियों के लिए सेवा सत्याग्रह चला रहे हैं। हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा है और हमें न्याय मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। इसी कड़ी में निवर्तमान प्रवक्ता अनिल सिंह उर्फ अन्नू बाबू, अनुसूचित प्रकोष्ठ के दलित नेता देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू , कांग्रेश के सिपाही अकरम अली सिद्दीकी आज मौन धरने पर बैठे हैं।

निवर्तमान प्रवक्ता अनिल सिंह उर्फ अन्नू ने कहा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीब विरोधी मानसिकता और राजनैतिक कायरता का परिचय दे रही है, मजदूरों गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिक भाइयों की प्रदेश के बाहर मदद की गई, हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की दबंगई से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।

Leave a Reply