कांग्रेस नेता हसमत खान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत थे- डा. चन्द्रेश

July 4, 2019 5:44 PM0 commentsViews: 246
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। इटवा विधान सभा के यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव रहे हसमत मुम्बई में हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने कारण वह उपचार के लिए भर्ती थे। उपचार के दौरान कल उनका देहान्त हो गया। उनके अस आसमइक मृत्यु से कांग्रेस कार्यकर्तओ और इटवा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उक्त बातें कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने यूथ कांग्रेस के इटवा विधानसभा के महासचिव रहे हसमत खान की कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।

उन्होंने बताया कि हसमत सदा ही बहुत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी कार्यों में लगे रहते थे। बीते लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बहुत ही मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया और मुम्बई से अपना व्यक्तिगत काम छोड़कर आये और पार्टी कार्य मे समय दिया।

उक्त कार्यक्रम में डा. चंद्रेश उपाध्याय के अलावा सूरज राय जिला कोआर्डिनेटर, अभिनव राय, प्रदीप ठकुराई प्रदेश महासचिव, अब्दुल सलाम, देवेंद्र गुड्डू, जावेद मोकिम, मुस्ताक अली, लल्लन यादव, अकबाल अहमद, पप्पू खान, डा. प्रमोद, अनिल सिंह पूर्व विधायक,जवाहर चौधरी, शाहरुख पठान, विशाल गुप्ता, रंजना मिश्रा, कैलाश पंछी, सौरभ सिंह अकरम अली सहित पार्टी कार्यकर्ता और नेता आदि लोग उपस्थित रहे…!

Leave a Reply