केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

February 18, 2016 4:48 PM0 commentsViews: 200
Share news

हमीद खान

धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी

धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी

इटवा। महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी के तरफ से आयोजित एक दिवसीय धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि सपा सरकार को किसान विरोधी बताया । उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा हो रही है तो युवा बेराजगारी दौर से गुजर रहा है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की जनता से झूठे वादे कर ठगने का काम किया। कालाधन , जनधन योजना आदि मुद्दो पर सरकार ने जनता से जो वादा किया था। उसे निभाने में असफल है। जिससे देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

वहीं प्रदेश की सरकार में आम जनमानस सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला के साथ घटित घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। कार्यक्रम को अब्दुस्सलाम एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सपा सरकार में इटवा क्षेत्र के लोगो की उपेक्षा हों रही है। क्षेत्र का किसान बुनियादी सुबिधाओं के लिए परेशान है। क्षेत्र के नहरो मे पानी नहीं है।

धरना प्रदर्शन को काजी सुहेल अहमद ,कन्हैया पाण्डेय, मंगेश दूवे , लक्ष्मीरमण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य हकीमुल्लाह व संचालन लक्ष्मीरमण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नंदकिशोर चौरसिया, संजय पाण्डेय, धनराज सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply