अतहर अलीम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओ को लेकर मांगपत्र भरवाया

February 11, 2020 12:12 PM0 commentsViews: 202
Share news

निज़ाम अंसारी


शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। कस्बे से सटे ग्राम गड़ाकुल में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व आह्वान पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतहर अलीम ने किसानों की समस्याओं को जाना और लगभग 100 किसानों से उनकी समस्याओं से जुड़ी मांगपत्र भरवाया।

इस दौरान अतहर अलीम ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के झूठे वादों से आज प्रदेश का हर किसान परेशान है।किसानों को समय से खाद व बीज न मिलना,सिंचाई के लिए पानी सहित तमाम समस्याओं से किसान जूझ रहा है।किसानों को आज भी उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि किसान इतने पीड़ित हैं कि वे अपनी समस्याओं को बताते हुए रोने लगते हैं। महगाई की मार से खाद व बीज खरीदने और सिचाई करने में कर्जदार होना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र के किसानों को अपना पैदा किया हुआ अनाज बिचौलियों के हाथ आने-पौने दामों में बेचना पड़ता है।
अतहर अलीम ने कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। प्रदेश के किसानों की समस्याओं को उजागर करते हुए समस्याओं के निदान के लिए किसान मांग पत्र भरवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की साम्पदायिक नीति के कारण किसानों के मुद्दे पृष्ठिभूमि में व्हले गए हैं।
इससे पूर्व उन्होंने ग्राम गड़ाकुल में लगभग 100 किसानों का मांगपत्र भरवाया।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अकबाल अहमद अंसारी, लालबहादुर यादव, चीनक, रामबहादुर चौधरी, सजीवन, श्यामू शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply