कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा भगाओ, मँहगाई हटाओ’ नारे के साथ निकाली पदयात्रा

November 26, 2021 9:53 AM0 commentsViews: 275
Share news

 

 

निजाम अंसार

 

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा शोहरातगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कठेला में मँहगाई को लेकर पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच सीधे तौर पर अपनी बातों को रखा और आरोप लगाया की भाजपा के सात सालों के शासन में तमाम वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। इसलिए भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की  सत्ता से बाहर करदेने के ज़रूरत है।

बुधवार को शोहरतगढ़ विधानसभा  क्षेत्र में कठेला इलाके में पदयात्रा के दौरान जगह जगह लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सर्जन व कांग्रेस  नेता और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशित के दावेदार डॉ सरफ़राज़ अंसारी ने  कहा कि वर्तमान में भारत में महंगाई, बेरोज़गारी समेत अनेक मोर्चों पर जो भी उथल पुथल व परेशानी है वह भाजपा सरकार और उनके नेताओं की मेहरबानी की वजह से है।

उन्होंने कहा कि आज जो मँहगाई है वह भाजपा की देन है, जिससे जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। तमाम भाई बंधु उसकी मार झेल रहे हैं। ऐसे में मँहगाई के खात्मे के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए उनके हाथों को मजबूत करना होगा जिससे इस जान विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंक जा सके। सरफ़राज़ अंसारी ने कहा कि आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि अब  हर हाल भारतीय जनता पार्टी को भागना ही होगा।

इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद , ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तफा की अगुवाई में कांग्रेस  नेता और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का जमकर प्रचार प्रसार किया और मुहल्लों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बुराइयों को गिनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव में कोंग्रेस पार्टी भाकपा को सत्ता से हटा कर ही दम लेगी।

पदयात्रा के दौरान  मोहम्मद मुस्तफा, जावेद हसन, जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार, अजय कुमार, सत्यदेव पांडेय, अलताफ हुसैन, फखरे आलम, जफर, जुबेर अहमद, शेष राम कन्नौजिया, सुड्डू अंसारी, करीम, सुमिरन चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे

Leave a Reply