किसान हमारे अन्नदाता, इनकी समस्याओं का निंदान केवल कांग्रेस शासन में ही संभव- विश्व विजय सिंह

February 23, 2020 12:06 PM0 commentsViews: 234
Share news

 

अजीत  सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। किसान जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को  ग्राम सभा बयारा काजी में डॉक्टर बख्तियार मसूद उस्मानी सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एआईसीसी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विश्व विजय सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय ईश्वर चंद्र शुक्ल उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसानों के प्रति चिंताओं तथा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के किसानों के पद उदासीनता ओं से लोगों को आगाह किया। दोनों नेताओं ने सरकार के गलत नीतियों के विरोध में जमकर गरजे और कि कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं। सम्मान और समस्याओं का निदान कांग्रेस शासन में ही संभव है।

शिरीष वचन शुक्ल में विस्तारित रूप से इस बात को समझाया कि नुक्कड़ सभा की आवश्यकता क्यों पड़ी तथा मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह  ने कहा कि नुक्कड़ सभा का के द्वारा किसान और हिंदुस्तान को बचाने का काम किया जा रहा है। जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उन्होंने वहां की उपलब्धियां गिनाई पंजाब और मध्य प्रदेश के किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को गिनाया तथा कहा कि  पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कांग्रेस राज्य में कहा जाता था, उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया।

अन्य नेताओं ने कहा कि सपा बसपा में किसानों गरीबों मजलूम की लड़ाई लड़ने का साहस नहीं। मात्र प्रियंका गांधी ही ललकारने की ताकत हैं। प्रियंका गांधी के अगुवाई में 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक बख्तियार उस्मानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।   इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, तनवीर अहमद बबलू, सिराजुद्दीन कप्तान, फैसल शोएब, हमीदुल्लाह अब्बासी, कृष्णानंद विकी लाल, उसामा हकीक उल्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply