कांग्रेस ही देश को विकास की ओर ले जा सकती है- अनिल सिंह

December 20, 2016 2:29 PM0 commentsViews: 314
Share news

अजीत सिंह

anil-singh

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उसने आजादी के लड़ाई लड़ी है। वह एक बार फिर कुशासन से देश को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है, जो देश को विकास की ओर ले जा सकती है।

यह विचार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अनिल सिंह ने व्यक्त किया। वह आज बर्डपुर में कपिलवस्तु पोस्ट से बात–चीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जंगे आजादी में जो लोग अंग्रेजो का साथ दे रहे थे, वही आज राष्ट्रवादी बन रहे हैं।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस नाम नहीं आंदोलन है। कांग्रेस इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने अंत में कहा कि देश इस वक्त घोर आर्थिक संकट का शिकार है। इसकी जिम्मेदार केन्द्र की सरकार है, जिसको उखाड़ फेकना वक्त की जरूरत है।

Leave a Reply