कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सिद्धार्थनगर ने जारी की नए पदाधिकारियों की सूची

February 2, 2021 7:37 PM0 commentsViews: 755
Share news

आरिफ मकसूद

इटवा , सिद्धार्थनगर :  कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के  निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है । मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष नादिर सलाम ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुये यह जानकारी दी है ।

संगठन के जिलाध्यक्ष नादिर सलाम ने जिला कार्यकारिणी में शानू मुस्तफा कोषाध्यक्ष, शमसुज्जोहा जिला प्रवक्ता ,  सोशल मीडिया प्रभारी जबीहुल्लाह खान,  मौलाना मोहम्मद अशफाक , जुल्फेकार अहमद खान , सबरे आलम,  हाजी जावेद अहमद , गुलाम गौस खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।  शकील अहमद, मोहम्मद नईम,  मोहम्मद आसिफ खान,  गुलाम गौस इद्रीसी , शकील अंसारी को जिला महासचिव मनोनीत किया।  अकबर अली चौधरी,  मोहम्मद शमीम,  तौकीर मलिक,  शाहिद अली ,  अजीजुल्लाह ,  मोहम्मद इस्माइल,  मोहम्मद हैदर अली,  जुबेर खान,  मोहम्मद इबरार अहमद ,  इरफान अहमद,  मोहम्मद कलामुद्दीन फैजी,  रफीक अंसारी,  सनाउल्लाह खान को जिला सचिव मनोनीत किया। विभाग के  जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र सौंपकर क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply