कांग्रेस ने बढ़ाई थी देश के विकास की गति, लेकिन भाजपा सरकार में ठहर सा गया़ विकास का ग्राफ – अरविंद शुक्ल  

March 10, 2021 3:49 PM0 commentsViews: 187
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। देश में विकास की जो सुनहरी छवि दिखाई दे रही है वह कांग्रेस की देन है। जब भारत आजाद हुआ तो देश्ा न कृषि के क्षत्र में आत्मनिर्भर ळा न ही शिक्षा, स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में। आजादी के बाद देश में पंडित नेहरू  जी प्रधानमंत्री बने उसके साथ  भारत ने विकास की जो रफतार पकड़ी वह मनमोहन सिंह जी के काल तक जारी रही।

 उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ अरविन्द शुक्ला ने डुमरियागंज विधानसभा के मिठवल ब्लॉक में युवा कांग्रेस के नौकरी संवाद और कृषि बिल के साथ ही महँगाई के विरुध्द आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से देश में भाजपा की सरकार देश के विकास का ग्राफ ठहर सा गया है। इसलिए देश की जानता को सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहना होगा।

कार्यक्रम में अरविंद शुक्ल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय ने भी उपस्थित युवाओं और किसानों को संबोधित किया। दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों और जनहित में किये कार्यो के बारे में जनता को विस्तार से बताया।डॉ अरविन्द ने बेरोजगारी और समाज को बांटने की राजनीति पर भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकारों को घेरा।

 कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय ने सीधा सवाल अन्य विपक्षी दलों पर दागा की जब हाथरस और उन्नाव की घटना होती है तो अन्य दल क्यों नहीं दिखाई देते हैं।डॉ०अरविन्द ने कहा की युवा कांग्रेस ने कोविड के दौरान लाखों मजदूरों और आमजन को भोजन की व्यवस्था की और किसान आन्दोलण में भी पिछले तीन महीनों से लगातार लंगर सेवा दे किसानों के साथ खड़ी है।कार्यक्रम में अमित कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,राकेश गौड़ ब्लॉक् अध्यक्ष,तौकीर मालिक सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस,आशुतोष मिश्र जिला महासचिव युवा कांग्रेस,राहुल पांडेय, अभिलाष दुबे,शमशुल हक,रामसुधि शर्मा,जयप्रकाश त्रिपाठी,अब हरेरा,प्रवीण त्रिपाठी,अखिलेश दूबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply