भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों पर आए दिन अत्याचार हो रहे

January 4, 2022 7:20 PM0 commentsViews: 198
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। नेपाल बार्डर स्थित बढ़नी कस्बे में कांग्रेस पार्टी द्वारा लोहियानगर बस स्टॉप पर मंगलवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया गया। रैली के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला रहे। इस दौरान कांग्रेस के नीतियों को बताते हुए उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारे पार्टी के दो प्रधानमंत्रियों को देश के गद्दारो ने मिलकर मरवाया। भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों पर आए दिन अत्याचार हो रहे है।

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिलेंडर की रेट 400 रुपये थी। आज भाजपा की सरकार में सिलेंडर एक हजार रुपये है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार डरपोक है। चीन के लोग हमारे देश के सीमा पर घुस आए है और कब्जा जमाए हुए है। प्रधान मंत्री चुप है। सेना में बोफोर्स सहित हथियार कांग्रेस द्वारा खरीदी गई है। आज कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का काम कर रही है।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष इश्तियाक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े बड़े वादे किए गए थे। कालाधान धन वापस लाएंगे, महंगाई को कम करेंगे, रोजगार देंगे, लेकिन सब कुछ उल्टा हुआ। जनता के साथ भाजपा ने छल किया। न ही कालाधन वापस आया न ही महंगाई कम हुई न ही रोजगार मिला। जनता सब समझ रही है। इस 2022 के चुनाव में भाजपा को जनता उखाड़ फेकने का काम करेगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि आज इस तरह समाज मे मतभेद और भय का माहौल बना है। आज जो महंगाई प्रतिदिन दिन बढ़ रही है चाहे रसोई गैस हो या डीजल पेट्रोल हो। आज किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। किसानों को मिलने वाले यूरिया खाद में 5 किलो कम मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ छुट्टा पशुओ से परेशान है। भाजपा सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है ।

इस दौरान नगर अध्यक्ष सोनू त्रिपाठी, गालिब विशेन, योगेश मिश्रा, सोनू पाठक, बृजेश पाठक, सगीर तबारक, रवि विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply