‘अखिलेश यादव होश में आओं, कांग्रेसियों से मत टकराओ’

August 19, 2015 6:02 PM0 commentsViews: 113
Share news

CONGRESS

“बुधवार को कलेक्ट्रट परिसर में दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 17 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज की वजह से ज़िले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।”

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि अखिलेश सरकार लाठी और डंडे के बल पर कांग्रेसियों की आवाज दबाना चाह रही है, मगर कांग्रेसियों का इतिहास संघर्षों का है। लाठी से कांग्रेसी डरेंगे नहीं, बल्कि दोगुनी ताकत से प्रदेश सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

कांग्रेसी नेता अतहर अलीम और कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुमार गुडडू ने कहा कि लखनऊ में लाठी चार्ज प्रदेश सरकार की तानाशाही का परिचायक है। सपा शासन में जनता की आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसायी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जुल्म आगे नहीं झुकेंगे।

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कैलाश पंछी, अनिल सिंह, डॉक्टर वी एन त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, जीतेन्द्र धर द्विवेदी, मंगेश दूबे, अकरम अली, महेश कन्नौजिया, दीपक यदुवंशी, हरिप्रसाद दूबे, राजमंगल मौर्या और नजीर आदि मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Reply