सद्भभावना अभियान के तहत कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया

September 10, 2020 7:44 AM0 commentsViews: 136
Share news

नगर वासियो में पौध वितरित कर किया अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करने का संदेश

अजीत सिंह

सिद्धार्थ नगर। कांग्रेस सेवा दल द्वारा सद्भावना संपर्क एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षा रोपण किया तथा व्यापारियों के घरों पर जाकर भी वृक्ष देकर अधिक से अधिक पौध लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोक सभा प्रत्याशी डॉ.चन्द्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में जिले भर में सद्भावना अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के हर गांव में हमारे सेवादल के कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लोगो में पौध वितरित करेंगे तथा हरित क्षेत्रफल को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करेंगे।

सद्भावना अभियान के तहत सेवा दल के विशाल शुक्ल,अंकुर तिवारी, वृजभूषण वर्मा, अजय विश्वकर्मा, सूरज अग्रहरि, रामकेश, रोहित यादव आदि कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में वृक्षारोपण किया गया तथा नगरवासियो में फलदार पौधे वितरित किये गए।

Leave a Reply