कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज आएंगे सिद्धार्थनगर , कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

November 29, 2020 11:29 PM0 commentsViews: 257
Share news

आरिफ मकसूद

सिद्धार्थनगर । यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सोमवार को पहली बार जिले में आगमन होगा। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि पहली बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिद्धार्थ नगर आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे जनपद में आगमन होगा। 02:00 बजे डुमरियागंज के ग्राम झहरांव में न्याय पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 03:30 बजे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर चन्द्रेश उपाध्याय के जिला मुख्यालय स्थित वीपीएल हॉस्पिटल पर ब्लड बैंक,आईसीयू और एनआईसीयू वार्ड का शुभारंभ करेंगे । 04:00 बजे पकड़ी चौराहा (उसका रोड) पर आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply