कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया, कहा नेशनल हेरल्ड मामला फर्जी

December 20, 2015 8:10 AM0 commentsViews: 104
Share news

नजीर मलिक

cong

सिद्धार्थनगर। नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के अभियुक्त बनने को भाजपा की साजिश बताते हुए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का पुतला फूंका और उनके स्तीफे की मांग की।

साड़ी तिराहे पर शनिवार को पीएम का पुतला जलाने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के उत्पीड़न से डरने वाली नहीं है। पार्टी इसका जम कर मुकाबला करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्षउऔर पूर्व विधायक ईष्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा हर मोर्चें पर फेल हो चुकी है। उसके पास जनता को जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए जनता का ध्यान बंटाने के लिए वह षडयंत्रों का सहारा ले रही है।

मौक पर अन्य नेताओं ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ जल्द ही जनता के बीच पहुचेगी और भाजपा को बेनकाब करने के लिए पोल खोल अभियान चलायेगी।

पुतला दहन में कांग्रेस नेता अनिल सिंह, कैलाश पंक्षी, कन्हैया पांउेय, देवेन्द्र कुमार गुडृडू, महेश कनौजिया, रामानंद यादव, प्रमोद उपाध्याय अशोक श्रीवास्तव, मुनिराम, गुलमुहम्मद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply