डुमरियागंज सीट से कांग्रेस के टिकट को लेकर मारामारी, आधा दर्जन भांज रहे तलवारें

April 15, 2016 1:30 PM1 commentViews: 1327
Share news

नजीर मलिक

gandhi

सिद्धार्थनगर। स्व. तौफीक अहमद के कांग्रेस छोड़ने के बाद से दिन ब दिन कमजोर होती कांग्रेस के पास फिलहाल वहां खोने के लिए कुछ नहीं हैं, बावजूद इसके वहां कांग्रेस पार्टी से विधानसभा टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। इस सीट से टिकट के लिए आधा दर्जन दावेदार तलवारें भांज रहे हैं।

वैसे तो कांग्रेस पार्टी से जाहिरा तौर पर कुल चार उम्मीदवार हैं। जिनमें सच्चिदानंद पांडेय, काजी सुहेल अहमद, बख्तियार उस्मानी और जावेद चौधरी के नाम शामिल हैं। लेकिन दो नाम ऐसे भी है जो पार्टी में न रहते हुए भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के सम्पर्क में हैं।

इन दावेदारों में सच्चिदा पांडेय पिछले कुछ सालों से कांग्रेस में पूरी तरह सक्रिय हैं। इसके अलावा काजी सुहैल अहमद भी पुराने हैं। बख्तियार उस्मानी भी अब पूरी तरह से क्षेत्र में रह कर कांग्रेस के लिए काम कर रहे हें तो जावेद चौधरी हाल में एनसीपी को तलाक  दे कर कांग्रेस में आये हैं।

जानकार बताते हैं कि इन चारों के अपने अपने सम्पर्क हैं। सच्चिदा पांडेय को सम्पर्क बनाने में महारत हासिल है तो सुहैल काजी के पास भी कांग्रेस में अपनी नेटवर्किंग है। बख्तियार उस्मानी का दावा है, कि उनके पास बड़े नेताओं का विश्वास है तो जावेद चौधरी की उम्मीदें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर टिकी हुई हैं।

1967 में पहली बार हारी थी कांग्रेस

आजादी के बाद से डुमरियागंज से लगातार जीतती रही कांग्रेस को पहली बार 1967 में पराजय मिली थी। तब बड़ोखर के जयद्रथ सिंह उर्फ बच्चा बाबू ने जनसंघ के टिकट पर काजी जलील अब्बासी को हराया था। लेकिन ढाई साल बाद 1969 के चुनाव में स्व. अब्बासी ने कांग्रेस का परचम पुनः लहरा दिया।

कमाल ने तोड़ा कांग्रेस का वर्चस्व

डुमरियागज सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व 1977 में कमाल यूसुफ मलिक ने तोड़ा। उन्होंने काजी जलील अब्बासी को हराया। 1080, 85 में भी कमाल यूसुफ ने कांग्रेस के मलिक तौफीक अहमद और उबैदुलबारी को हराया। इसके बाद से आज तक कांग्रेस की वापसी न हो सकी।

नई उम्मीदें और कांग्रेस

डुमरियागंज में जमीनी लेबल पर कांग्रेस बेहद कमजोर है। सांगठनिक ढांचा चरमराया हुआ है। उसे मजबूत किये बिना कांग्रेस की जीत कठिन है। ऐसे में कांग्रेस के दावेदारों को पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करना होगा। वरना टिकट किसी को भी मिले, अंत में निराशा ही हाथ आयेगी।

1 Comment

  • Babar Shakil

    Mr. Qazi Suhail Ahmad is a fighter,well qualified,talented, wonderful speaker and have very good team of good supporter. he is working for Congress since very long time and never left congress even after getting so many offers from different parties so he very much deserve to get ticket from congress party for 2017 election, if congress really
    wants to win this seat.

Leave a Reply