नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में जबरदस्त धरना, प्रदर्शन

November 28, 2016 4:34 PM0 commentsViews: 352
Share news

संजीव श्रीवास्तव

congess1
सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को आक्रोश दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कलेक्टेट परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन करतते हुए धरना दिया और नारेबाजी कर पीएम मोदी से स्तेफे की मांग की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में आज लगभग 12 बजे कांग्रेसों का जोरदार जुलूस मोदी विरोधी नारे लगाता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस अवसर पर बतौर मुख्य आतिथि जिला प्रभारी अरून प्रकाश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की जनता सेे अच्छे दिन का वादा किया था, मगर आज 20 दिन से देश की करोड़ों जनता लाइन में लग कर अपना पैसा पाने का प्रयास कर रही है। अपने पैसे के लिए लाठियां खा रही है। क्या यही अच्छे दिन हैं।

धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि अब की विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के प्रलोभन में आने वाली नहीं है। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसकी करनी की सजा जरूर देगी।

पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता को छलने का कार्य किया था और  अब भी वही काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री जी अपनी पार्टी समेत जमीन पर आ जायेंगे।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने भी पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर सच्चिदानन्द पांडेय, इसरार अहमद, मशहूर अली‚ अतहर अलीम‚ राममिलन पथिक, विजय सिंह, अनिल सिंह उर्फ अन्नू बाबू, देवेन्द्र कुमार गुडडु, कमाल अहमद, रंजना मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, डा प्रमोद उपाध्याय, मशहूर अली, काज़ी सुहेल, मोहरत राव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply