कोरोना संकटः सिर्फ सरकार की ओर न देखें, अपनी भी जिममेदारी निभाएं- प्रेम त्रिपाठी/हरिशंकर सिंह

April 27, 2020 4:33 AM0 commentsViews: 160
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के चलते देश पर आई  विपदा से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए, गरीब ज़रूरतमंद लोगो की मदद कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसी के मद्दे नजर भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी और हरिशंकर सिंह लगातार उन मजदूरों के लिए राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं, जो अत्यंत गरीब हैं। 

विधानसभा क्षेत्र इटवा के बभनी माफी, मुडिला नानकार, ऊँचडीह, कटेश्वर नाथ, सड़वा में, भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी और हरिशंकर सिंह के सौजन्य से मास्क व लइया भुजा का पैकेट बनाया गया है। बी. एन. त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, राजकुमार चौबे, कन्हैया विश्वकर्मा, अयसराम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता के साथ गांव गांव जाकर गरीबों के बीच वितरण कर रहे हैं।

दोनों नेता अपने सामाजिक सहायता से एकजूट होकर प्रतिदिन कई गांवों में जाकर गरीबों में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। ताकि ये भूख से बेहाल न हों। क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो लॉक -डाउन नियम टूटने के साथ ही जनता एक बार फिर से कोरोना को हराने की जंग में पीछे चली जाएगी।

Leave a Reply