न्यायालय में लगए गये 25 सीसी कैमरे, अब होंगी हर गतिविधियां कैमरे में कैद

July 31, 2019 6:00 PM0 commentsViews: 375
Share news

 

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय में होने वाले समस्त गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिये 25 सीसी, 06 डीएफएमडी व 06 एचएचएमडी  कैमरों की स्थापना करायी गई है। समस्त  स्थापित कैमरों के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश प्रेम नाथ द्वारा किया गया।

उदघाटन कार्यक्रम के दौरान न्यायधीश प्रेम नाथ द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण न्यायालय परिसर अब सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस है। न्यायालय प्रबन्धक प्रशान्त निगम ने बताया कि अब न्यायालय में प्रवेश लेने हेतु बैगेज स्कैनर से गुजरना होगा।

कचहरी परिसर में 25 सीसीटीवी कैमरा, 06 डीएफएमडी एवं 06 एचएचएमडी की स्थापना की गयी है। सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, जिसमें एक पुलिस निरीक्षक एवं अधिनस्थ कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। पुलिस निरीक्षक दिन में दो बार कचहरी परिसर का निरीक्षण कर कचहरी की सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, रोहित रघुवंशी अध्यक्ष इन्फ्रास्ट्रक्चर उपसमिति, ध्रुव कुमार तिवारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राम चन्द्र यादव प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, निर्भय नारायण राय अपर जनपद न्यायाधीश, विपिन कुमार अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, संजय चैधरी एडीजे, महेन्द्र कुमार एडीजे,

श्रीमती प्रतिमा एडीजे, श्रीमती ज्योति सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री अर्पिता सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, सुनील कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, विवेक कुमार सिविल जज, शैलेश कुमार मौर्या सिविल जज, कर्मचारीगण सहित तमाम अधिवक्तागण, वादकारीगण, उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अर्जुन झा ने दी है।

Leave a Reply