सिद्धार्थनगर स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लगेगा कैम्प

November 21, 2015 11:17 AM0 commentsViews: 419
Share news

संजीव श्रीवास्तव

cricket

सिद्धार्थनगर के स्पोर्टस स्टेडियम में अंडर-14 एवं अंडर-17 के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कैम्प आयोजित किया जायेगा। जिसमें स्टेडियम के क्रिकेट कोच सतीश राय खिलाड़ियों की बालिंग, फील्डिंग एवं बैटिंग की बारीकियों को सिखायेंगे।

यह जानकारी स्वयं कोच सतीश राय ने दी है। उन्होंने बताया कि कैम्प की तिथि 28 नवम्बर को खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद तय की जायेगी। राय ने बताया कि कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र 22 से 26 नवम्बर तक दोपहर 3.30 से सांय 5.30 बजे प्राप्त किया जा सकता है एवं 27 नवम्बर को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को 28 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे किट में स्टेडियम में पहंुचना होगा। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में क्रिकेट प्रतियोगिताओं की कोई कमी नहीं है, मगर उचित प्लेटफार्म न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा का उचित प्रयोग नहीं हो पाता है।

राय ने बताया कि इस कैम्प का आयोजन सिद्धार्थनगर की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। जिससे वह अपने जनपद का नाम राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

Leave a Reply