करंट से पत्नी को बचाने में पति की गई जान, दादा व ससुर भी झुलसे

August 25, 2018 11:10 AM0 commentsViews: 621
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरा बुजुर्ग गांव में करंट के प्रवाह मे फंसी पत्नी को बचाने में पति की मौत हो गई। घटना में उसके ससुर और दादा भी घटना झुलस गए। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर इटवा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों घायलों की हालत में सुधार देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक सिकरा बुजुर्ग गांव निवासी रविन्द्र सिंह (25) की पत्नी नेहा (20) शुक्रवार सुबह घर में पोछा लगा रही थी। पोछा लगाने के दौरान अचानक उसका हाथ घर में रखे फ्रिज से स्पर्श कर गया। फ्रिज में करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। पत्नी को झुलसता देख बचाने पहुंचे रविंद्र सिंह भी करंट की चपेट में आकर झुलसने लगे। बहू व बेटे को बचाने पहुंचे नेहा के पिता भीमसेन सिंह (60) और रवीन्द्र के दादा गोपाल सिंह (80) भी करंट कर चपेट में आ गए।

घर के चारों सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर ग्रामीण जब तक फ्रिज का पलग बिजली के बोर्ड निकालते तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में रविन्द्र सिंह दम टूट चुका था। ग्रामीणों की मदद से हादसें में झुलसे चारों लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार से पहले चिकित्सकों ने रविन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज कर हालत में सुधार देख वापस घर भेज दिया।

Leave a Reply