करंट के झटके से महिला की मौत, मरने पूर्व घर में घंटों अकेली तड़पती रही अबला

March 29, 2022 12:00 PM0 commentsViews: 681
Share news

 करंट के झटके से महिला की मौत, मरने पूर्व घर में घंटों अकेली तड़पती रही अबला

अजीत सिंह

डुुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। तहसील के नगर पंचायत भारत भारी में करंट के झटके से एक महिला की मौत हो गई। मरने से पहले वह मकान में अकेली पड़ी घंटों तड़पती रही और अन्ततः जान उसकी चली गई। घटना गत सांय आजाद नगर चौराहे की है। मृतक महिला का म गायत्री पत्नी परशुराम  और उसकी उम्र पचास वर्ष है। इसकी मौत से मुहल्ले में शाक का माहौल है।

बताया जाता है कि नगर पंचायत के मल्हार गांव के पास आजाद चौराहे पर परशुराम की कबाड़ की दूकान और पीछे की ओर आवास बना हुआ है। उसी में परशुराम का पूरा परिवार रहता है। बताते हैंकि गत दिन सांय काल घर पर कोई नहीं था। गायत्री पानी भरने के लिए टुल्लू पम्प आन करने गई। बताते हैं कि जैसे ही पंप आन हुआ, उसका हाथ नंगे तार से स्पर्श कर गया और गायत्री को जोर कस करंट का झटका लगा तथा वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगी।

बताते हैं कि घर में किसी सदस्य के न होने से उसकी मदद कोई न कर सका। काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी कराह की आवाज किसी प्रकार वहां खड़े कुछ लोगों तक पहुंची  तब कहीं जाकर शोर मचा और घर के लाग वहां पहुंचे।इस दौरान गायत्री की केवल सांसे चल रहीं थीं। परिजन उसे पास के बेवा अस्पताल ले गये जहां से डाक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर करदिया। बस्ती पहुंवते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में गायत्री के तडप़ तड़प कर मरने से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply