साईकिल संगठन की पहली बैठक संपन्न, बनाए गए पदाधिकारी और दी गई जिम्मेदारी

August 7, 2026 7:44 PM0 commentsViews: 116
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। साइकिल संगठन की प्रथम बैठक शुक्रवार को शुभम पैराडाइज होटल सनई में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना एवं विभिन्न दायित्वों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति व संचालन कार्य सचिव धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने किया। 

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन एवं दायित्व निर्धारण किया गया। कोषाध्यक्ष सुभम श्रीवास्तव, अनिल राय खेसरहा चेयरमैन, नितेश पांडेय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, धीरज गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट, फिरोज खान मीडिया प्रभारी, अतहर हुसैन जॉइंट सेक्रेटरी, नवनीत कौशल नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष व अनिल पाठक को खेसरहा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

संगठन के अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। आशा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Leave a Reply