खेत से वाहन ले जाने से रोकने पर दबंगों ने युवक को पीटा, मन नहीं भरा तो घर में आग लगा दी

October 19, 2023 12:54 PM0 commentsViews: 423
Share news

आगजनी की घटना  से ग्रामीणों में दहशत, मनबढ़ों को गिरफ्तार करने में विफल, मिश्रलिया पुलिस, घायल युवक दिलीप अस्पताल में भर्ती

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। फसल लगी खेत से वाहन ले जने पर मना ककरने पर मनबढ़ों को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने  खेत के मालिक को अधमरा कर दिया और जब इससे भी मन नही भरा तो उसके मकान में आग लगा दी। जिससे उसकी झोपड़ी तो जल कर खाक हो गयी तथा पक्का मकान भी आग से छतिग्रस्त हो गया। घटना में पिटाई से घायल युवक 28 वर्षीय दिलीप को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिश्रलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनथा टोला नइडहर में बुधावार शाम को घटी। इस घटनासे ग्रामीणों में अक्रोश है। घटनास्थल पर पहंचने के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला नईडहर निवासी दिलीप कुमार अपने खेत से बाइक लेकर आने जाने पर अक्सर टोकता था। बुधवार को भी उसने कुछ मनबढ़ युवकों को फसल लगी खेत से जने पर मना किया था।जिससे कुछ कहा सुनी हुई थी। बताया जाता है कि क सुनी के बाद अपरान्ह दिलीप अपने बगल के गांव नकाही में एक पाकड़ के पेड़ के नीचे अपने दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही वी मनबढ़,जिनकी संख्या  पांच बताई गई है, वहां पहुंच गए और गोलबंद होकर मारने-पीटने लगे। इससे दिलीप को काफी चोटें आईं और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पहले जम कर पीटा फिर घर जलाया

मारपीट की सूचना पाकर पीड़ित घर के लोग भी पहुंच गए। औरदिलीप को संभालने में लग गये। इधर दिलीप का घर खाली पाकर सभी आरोपी उसके घर पर पहुंच गये।उन्होंने दिलीप की झोपड़ी में आग लगा दी। आग इस प्रकार फैली की पक्के मकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर मौके पर डाॅयल-112 व मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में दिलीप को सीएचसी शोहरतगढ भिजवाया।

पुलिस पहुंची मगर मुलजिम आजाद

जल रहे दिलीप के पक्के मकान को बुझाने के लिए मिश्रौलिया थाने की पुलिस जुट गई। अथक परीश्रम के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार एवं शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही सीओ इटवा जयराम और एएसपी सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों में दहशत

मनबढ़ों की इस कार्रवाई से ग्रामों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। मनबढ़ों का नाम पता ज्ञात होने के बाद उन्हें न पक़ पाना भी ग्रामीणों में संशय उत्पन्न कर रहा है। ग्रामीणों ने उन मनगढ़ों के खिलाफ  कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशसन में मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा

इस बारें में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ  का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply