डफालीपुर मर्डर मिस्ट्रीः मृत युवती नेपाल की थी, पति ही निकला उसका कातिल

December 5, 2022 1:23 PM0 commentsViews: 629
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में पके डफालीपुर गांव के पास पेड़ से लटकी युवती की मौत का रहस्य का पर्दाफाश हो गया है। २२ साल की मृत युवती का नाम सरोज था। वह नेपाल की रहने वाली थी। आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और हत्या का आरोपी खुद उसका पति ही है जो स्वयं नेपाल का रहने वाला है।

बताया जा हैकि मोहाना थाना की पलिस द्धारा मृत युवती के बारे में नेपाल तक छानबीन करने का असर यह हुआ कि फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई। नेपाल के रूपनदेहीजिले के म्बिनी थाना के भभई ग्राम की एक महिला  धामी पत्नी सहाजन ने बताया कि मृतका सरोज उसकी बेटी है। उसे २८ नवम्बर को राज का पति संजय  उसे मेला दिखाने के लिए भारतीय क्षेत्र के डफालीपुर लाया था। धामा का आरोप है कि संजय अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है। इस बार भी संजय सरोज को लेकर भारत में आया और अपने साथियों की मदद  से सरोज की हत्या कर दी। हत्या का कारण सुसराल की जायदाद बताई जाती है।

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त के लिए नेपाल भी संपर्क किया गया था।  मृतका की मां ने शव की पहचान करने के साथ ही तहरीर देकर अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संजय के दो साथियों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। संजय नेपाल का है और फरार है।

बता दें कि क्षेत्र के डफालीपुर गांव स्थित बाग में मंगलवार सुबह डाल के सहारे महिला का शव लटका मिला था। उसके नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर अन्य जख्म के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। तब पहचान नहीं हो पाई थी। आस-पास के गांव अलावा पुलिस सीमा से सटे नेपाल के गांव में भी संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।

 

Leave a Reply