कुंडे से लटकता मिला युवती का शव, पति समेत तीन ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा

April 14, 2021 11:52 AM0 commentsViews: 579
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के लमतिहवा गांव में बीती देर रात संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसा शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ पाया गया। शव की हालत देख कुछ लोगों को कत्ल की शंका हुई और मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम सुमन है। वह 24 वर्ष की थी।घटना की खबर सुन कर माके वाले रो रो के बेहाल हैं।

बताया जाता है कि क्षेत्र के हरैया गांव निवासी चेतराम ने अपनी बेटी सुमन की शादी वर्ष  2017 में क्षेत्र के ही लमतिहवा गांव निवासी विकास के साथ की थी।  कल रात अचानक सुमन का शव घर के छत के कंडे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए सुमन को प्रताडि़त भी करते थे। उसने कई बार मामले की जानकारी भी दी थी। इसी बीच सोमवार देर रात बेटी को फंदे से लटका मार दिया गया। सूचना दी गई कि उसकी मौत हो गई है। घर पहुंचा तो शव घर के सामने पड़ा था। बेटी के गले पर काले धब्बा का निशान है, जो रस्सी से कसने के बाद ही पड़ता है।

 चेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सदर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ साथ सदर पुलिस ने पति समेत तीन नामजद व अन्य कई सुसरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की क्षेत्र में बेहद चर्चा है और मायके वालों में मातम छाया हुआ है।

 

 

Leave a Reply