महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर में नवविवाहिता की रहस्यमय मौत, सिद्धार्थनगर की थी युवती

October 2, 2020 2:38 PM0 commentsViews: 3619
Share news

अजीत सिंह/शिव श्रीवास्तव

महराजगंज/ सिद्धार्थनगर/ । महाराजगंज थाना पुरंदरपुर  सोनवल ग्राम में 20 वर्षी विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।विवाहिता का मायका सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत उसका बाजार के उसका राजा मोहल्ले था। इस घटना को दहेज के लिए हत्या करार दिया जा रहा है। महाराजगंज की पलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस सम्बंध में ससुरालियों पर महाराजगंज जिले में मुकदमा कायम किया गया है।

लड़की की मां ने बताया जाता है कि लड़की के शरीर पे चोट का निशान था, जबकि ससुरालियों के मुताबिक उसकी मौत  फांसी लगाने से हुई है। ससुराली उसे आत्महत्या बता रहे हैं। लड़की के मायके वालों का आरोप है कि  उसे दहेज के लिए  ससुराल वालों ने मार डाला है। उसकी कुल नौ माह पहले शादी हुई थी। लकिन शादी के बाद ही पता चल गया थाकि बेटी के सुसराल वाले दहेज के लोभी थे।

 इस बारे में लड़की की मां का कहना है कि जब हमारी बेटी फोन पर बात कर रही थी तो उसके  रोने की आवाज आ रही थी और ही कुछ देर के बाद उनके ससुराल वालों ने  फोन पर बताया किम  बताया कि उनकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों का यह भी कहना है कि मेरी बेटी की शादी को  9 महीने ही हुए थे। परिजनों का यह भी कहना है कि वह काफी दहेज पहले ही दे चुके हैं, लकिन ससुरालियों की मांगनिरंतर बढ़ती ही जा रही थी। अंत में और मांग पूरी न कर पाने पर उन्होंने बेटी को ही मार दिया। समाचारलिखे जाने तक पता चला है कि जिला महाराजगंज के थाना पुरंदरपुर ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Leave a Reply