वाह रे बांसी पुलिस! डकैती की घटना को चोरी में बदल डाला

November 15, 2015 8:35 AM0 commentsViews: 233
Share news

नजीर मलिक

फाइल फोटो

फाइल फोटो

बांसी में शुक्रवार की रात आजाद नगर वार्ड में पड़ी डकैती को पुलिस ने चोरी में बदल डाला। ताज्जुब है कि घटना के बाद जो गृहस्वामी बदमाशों के प्रतिरोध की बात कर रहा था, शाम को उसने भी बयान बदल दिया।

बांसी शहर में सात आठ बदमाशों के दल ने शुक्रवार की रात आजादनगर वार्ड में धर्मेंन्द्र तिवारी के घर धावा बोला। तिवारी मोबाइल टावर के टेक्नीशियन हैं। बदमाशों ने घर के मुख्य गेट से घर में प्रवेश किया। एक लड़के का मारा पीटा। सभी को बंधक बनाया और फिर लाखों का माल लेकर फरार हो गये।

शनिवार की सुबह पीड़ितों ने लोगों को बताया कि डकैतों ने रात 12 बजे धावा बोला। घर के एक किशोर शिवम ने पुलिस को सौ नम्बर पर रिंग किया तो डकैतों ने उसे मारा पीटा और मोबाइल तोड दिया। फिर सभी को कमरे में बांध दिया। इस सनसनी खेज डकैती से पूरा शहर हैरान परेशान हो गया।

शनिवार की शाम पुलिस ने अचानक घोषित किया कि वह चोरी नहीं डकैती है। मजेदार बात है कि धमेंन्द्र तिवारी ने भी शाम को ट्रैक बदल दिया और कहने लगे कि पूरा परिवार रात में सोया था। चोर आये और घर का माल मत्ता लेकर चलते बने।

शहर में आम चर्चा है कि बांसी पुलिस शहर के बीच हुई इस घटना की बदनामी से बचने के लिए मामले को छुपा रही है। उसी के दबाव में गुहस्वीमी ने भी अपना बयान बदला है।

इस बारे में थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले की जाचं चल रही है। उम्मीद है कि चोरी का खुलासा जल्द हो जायेगा।

Leave a Reply