मृत डांसर की पहचान के लिए नेपानी सीमावर्ती क्षेत्रों की छानबीन कर रही पुलिस

December 1, 2022 2:54 PM0 commentsViews: 97
Share news

अजीत सिंह

इंटरनेट से साभार

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव में पेड़ में फंदे के सहारे लटका जिस महिला का शव मिला था, उसकी पहचान के लिए पुलिस ने सीमा से सटे नेपाल के गांवों भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही चौराहे पर लगे सीसी कैमरे को भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करके शव को लटका दिया गया था। शव मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।  वैसे अब पुलिस उसे सीमा पार की नेपाली डांसर मान कर भी छानबीन करने में जुट गई है।
क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में डाल में बांधे फंदे से लटका महिला का शव मंगलवार को मिला था। उसके हाथ पीछे से बंधे थे और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे। शरीर में चोट भी लगी थी। उससे लोगों ने हत्या की आशंका जताई। 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की जल्द शिनाख्त हो, उसके लिए पुलिस नेपाल के सीमावर्ती गांवों में भ्रमण कर रही। महिला के गुम होने के बारे में जानकारी ले रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के चौकीदारों के माध्यम से भी जानकारी ली जा रही है।

जनपद के अन्य थानों में भी किसी महिला की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर फोटो को शेयर किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में पड़ने वाले सीसी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जिससे जानकारी मिल सके। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके।
क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि महिला नेपाल की हो सकती है। अधिकांश लोगों की रिश्तेदारियां नेपाल में हैं। ऐसे में वह यहां पर आई हो और किसी बात पर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई हो। इस संबंध में एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए कई टीमें लगी हैं।

Leave a Reply