पूर्वांचल में भी सपा की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है योगी सरकार- जूही सिंह

November 15, 2021 12:51 PM0 commentsViews: 370
Share news

 

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता खास कर पूर्वांचल में उसकी निर्णायक ताकत से प्रदेश की योगी सरकार बुरी तरह डर गई है। जिसका जीता जागता प्रमाण सपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष की क्रांति रथ यात्रा को रोकना है। मगर जनता सरकारी तानाशाही रवैये को भलीभांति समझती है। इसलिए उसने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

उक्त विचार सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के हैं। वे जिले में दो दिवसीय दौरे पर आयी हुई थीं और सोमवार को सिद्धार्थनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसार्ता में बोल रहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में प्रंचड बहुमत से सरकार बनायेगी।

जूही सिंह ने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से प्रदेश सरकार बुरी तरह से घबरा गई है। सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर व उनके प्रभाव क्षेत्र में अपने बढ़ते जनाधार को दिखा दिया है जिससे सत्ता पक्ष व उनके समर्थक अवाक हैं। यही कारण है कि राट्रीय अध्या अखिलेश यादव की क्रान्ति रथ यात्रा को गाजीपुर जाते समय रोका गया।

उन्होंने भाजपा सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि बढ़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के उत्पीड़न. आदि की तरफ से जनता का ध्यान बांटने के लिए सरकार निरंकुशता पर उतर आई है। लेकिन उसका जवाब पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर देगी। अन्त में उन्होंने जनता से अील किया कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आयें। प्रेस वार्ता के दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राइनी, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मंत्री कमरुज्जमा खांए जिला प्रवक्ता विजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply