शनिवार को सिद्धार्थनगर आएंगे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह

August 27, 2020 5:11 PM0 commentsViews: 489
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शनिवार को 11 बजे दिन में जिला मुख्यालय पर बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह आ रहे हैं। डाक बंगले पर सदर विधायक श्यामधनी राही और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के पश्चात डुमरियागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

उक्त जानकारी आशुतोष सिंह श्रीनेत ने देते हुए बताया कि मंत्री जी का पकड़ी में डॉ. डीपी सिंह संरक्षक हिन्दू युवा वाहिनी बरेली मण्डल के साथ हम लोग स्वागत करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी डीएम व एसपी को भी दिया। मंत्री जी डाक बंगले पर लोगों से मुलाकात करने के पश्चात तहसील मुख्यालय डुमरियागंज के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply