उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पथराव व तोड़फोड़, कई छात्र हिरासत में

September 8, 2017 7:59 PM0 commentsViews: 253
Share news

गोरखपुर ब्यूरो

तोड़फोड़ की घटना के दौरान स्थिति को संभालने में जुटी पुलिस

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में आज छात्रसंघ चुनाव की घोषणा न किये जान से नाराज़ छात्रों ने विश्विद्यालय परिसर में पथराव और तोड़फोड़ किया। परिसर में उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्रों का समूह छात्रसंघ चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। उस वक़्त उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूदथे। छात्रों को यकीन था कि डिप्टी सीएम आज चुनाव की घोषणा ज़रूर कर देंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। और छात्र निराशा में आक्रामक हो गए।

इसके बाद छात्रों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरु कर दिया। डिप्टी सीएम् के वाहनों पर भी पत्थर फेंके गए। हालाँकि वहां तैनात सुरक्षाबलों ने डिप्टी सीएम शर्माको सुरक्षित निकल लिया। इस दौरान वहां कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ और संपत्ति को नुकसान पंहुचा है। समाचार लिखे जाने तक कुछ छात्रों के पुलिस हिरासत में भी होने की खबर थी।

हिरासत की पुष्टि प्रशासन से नहीं हो पाई है। परंतु मुख्यमंत्री के गृहनगर में डिप्टी चीफ मिनिस्टर के मौजूदगी में हुए पथराव से वहां कानून व्यवस्था को लेकर सवाल ज़रूर खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply