खेत में महिला की लाश मिली

December 25, 2015 10:30 PM0 commentsViews: 567
Share news

अमित श्रीवास्तव

dd11

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतिया गाव के टोला मदरहिया के सीवान में गेहू के खेत में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात महिला की लाश पड़ी दिखी। लोगों  ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि महिला विक्षिप्त लग रही थी। वह इस इलाके में अभी दो तीन दिनों से दिखायी दे रही थी।

आस पास के लोगो का कहना है कि हो सकता है कि विक्षिप्त महिला शायद रात में खेत में आ गयी हो। चूंकि खेत में सिचाई हुई थी। संभवतः इसी कारण शायद ठंड लगने से महिला की मौत हो गयी हो। मृतका की उम्र करीब 50 से 55 साल बतायी जा रही है।

महिला के शरीर पर कपडा नहीं था। पंचनामा के समय तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। इस बारे में मिश्रौलिया  थाना प्रभारी रवि राय ने बताया कि अज्ञात महिला की लाश मिली है। आस पास के लोगो से पहचान करायी जा रही है। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply