अंधी मुहब्बतः प्यार, इकरार, धोखा, तकरार में गई दीपक दुबे की जान?

September 19, 2020 4:32 PM0 commentsViews: 1049
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र उके ग्राम बोहली में शुक्रवार को १९ साल के दीपक दुबे की मौत को जानकार हत्या का मामला बता रहे हैं। उसका अंजाम अंधी मुहब्बत का प्रतिफल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी दीपक के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है, मगर परिस्थिति जन्य साक्ष्य चिल्ला चिल्ला कर मर्डर की तरफ इशारा कर रहे हैं

क्या है पूरा मामला        

बता दें कि १९ साल का दीपक दुबे गुरूवार की त अपने घर पर सोया था। शुक्रवार को उसकी लाया बोहली गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित एक पोखरे में पाई गई थी। उस समय उसकी आखें फूटी हुई थीं। जैसे किसी ने धारदार हथियार से आखों को नुकसान पहुंचाया हो। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। वह मामले की जांच कर रही है।

हालात हत्या की तरफ इशारा करते हैं

इस संदर्भ में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि  दीपक रात में खना खाने के बाद ही बिस्तर पर सोने के लिए चला गया था, उससे थोड़ी ही दूर पर दीपक की मांग भी सोई हुई थीं। रात के ǃ१ बजे तक सब ठीक था। उसके बाद सब सो गये। दूसरे दिन सुबह परिजनों को दीपक की लाश पाए जाने की जानकारी मिली।

गौर करने की बात है दीपक के गायब होने के बाद सबंह उसके बिस्तर को देख कर सही लगता था कि चह स्वेच्छा से गया है। यदि उसे जबरन ले जाया गया होता तो उसकी चीख पुकार से उसकी मां जरूर जाग जाती। दूसरी बात है कि दीपक की आख में धाव था।जाहिर है की उसकी आंख पोखरे पर ही फूटी या फोड़ी गई।

आखिर दीपक पोखरे पर क्यों गया

सवाल है कि दीपक दुबे आखिर रात में पोखरे पर क्यों गया? इस बारे में पूरे इलाके में सनसनी खेज चर्चा चल रही है। बोहली गांव में प्रवेश करते ही दीपक दुबे प्रकरण पर चर्चा होने लगती है। गांव वाले खुल कर बताते है कि दीपक का गाव की एक लड़की से प्रेम चल रहा है। लड़की ओबीसी समाज की थी।दोनों की शादी में जाति बड़ी बाधा थी। लेकिन दोनों उस पर फिदा थे।

मरने से पहले आखिरी बार  बातचीत उसी लड़की से हुई थी

पुलिस के मुताबिक दीपक की अंतिम बातचीत मोबाइल पर रात १२ बजे के आस पास उसी लड़की से हुई थी। गांव वालों का अनुमान है कि संभवतः हत्यारों ने उसी लड़की से फोन करा कर दीपक को मिलने के लिए पाखरे पर बुलवाया और उसकी हत्या कर लायश को पोखरे में फेंक दी। यहां सवाल है कि अगर लड़की ने फोन नही किया तो दीपक को आधी रात को घर से एक किमी दूर जाने की क्या जरूरत थी?

इस बारे में शोहरतगढ़ पुलिस का कहना है कि  दीपक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई होगी। सही नहीं उस लड़की और उसकी मां से भी पूछताछ जारी है।

Leave a Reply