नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्कार्पियों व डम्पर में टक्कर, शोहरतगढ़ के तीन मरे, दो गंभीर

December 15, 2020 11:46 AM0 commentsViews: 2597
Share news

नगर पंचासत अध्यक्ष सुभाष कसौधन की दो बटियों की मौत, सुभाष कसौधन स्वयं घायल

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। मंगलवार तड़के दिल्ली के निकट ग्रेटर नोएडा में स्कार्पियों और एक डम्पर के टकराने से शोहरतगढ़ के तीन नागरिकों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृतकों में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व हियुवा नेता नेता सुभाष कसौधन की दो बेटियां हैं। सुभाष कसौधन स्वयं भी घायल हैं। हदसा यमुना एक्सप्रेस पर हुआ। घायलों को स्थानीय कैलाश अस्पताल में भरती कराया गया है। दुर्घटना मंगलवार को सुबह हुई बताया जाती है। यह खबर पहुंचते ही शोहरतगढ़ में कोहराम मच गया है।

डिवाइडर तोड़ते हुए सामने आया डंपर

जेवर थाना पुलिस के अनुसार, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 55 X 0111) आगरा से नोएडा जा रही थी। लेकिन ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रामपुर बांगर पुल के पास नोएडा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर (HR 55 W 2474) ने डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी।

कैलाश अस्पताल में भर्ती हुए घायल

मृतकों की शिनाख्त सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बा निवासी रिंकी (25 साल), अनीता (35 साल) और ड्राइवर पवन दुबे निवासी ग्राम गौहनिया  (27 साल) के रुप में हुई है। जबकि रिंकी के पिता सुभाष कसौधन (55 साल) और सुमन (27 साल) घायल है। घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

परिवार से संपर्क साधा जा रहा

इंस्पेक्टर जेवर उमेश बहादुर ने बताया कि मृतकों व घायलों में दो शख्स पिता-पुत्री हैं। बाकी सभी एक ही परिवार के हैं। लेकिन उनके बीच रिश्ता क्या है? इस बारे में परिवार के आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल परिवार से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले में इस खबर के पहंचते ही शोहरतगढ़ कस्बे एंवनिकट के ग्राम गौहनियां में एक साथ योक छा गया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार घटना स्थल की ओर रवानाा हो गयेे हैं।

Leave a Reply