दीपावली पर रखे कुछ बातों का ख्याल, भरपूर मिलेगा मां लक्ष्मी का आर्शीवाद

November 9, 2015 3:07 PM0 commentsViews: 162
Share news

संजीव श्रीवास्तव

is1दीपावली पर घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सभी अपने घर में धन, वैभव और शांति की कामना करते हैं, मगर कुछ घरों में तमाम ऐसी वस्तुएं रहती है, जिनसे उस घर में सुख, शांति और धन की कमी का संकट रहता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो, तो तत्काल 8 वस्तुओं को घर से बाहर कर दें, वरना ये आपकी सुख, शांति और उन्नति की बाधक बनी रहेगी।

तुरंत ही घर से बाहर कर दे ये 8 चीजें-
1. काफी लोगों के घरों में टूटे-फूटे बर्तन रखे रहते हैं जो अशुभ प्रभाव देते हैं। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी नाराज होती हैं और गरीबी का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है।
2. टूटा दर्पण वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
3. जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
4. खराब घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है।
5. यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
6. घर में यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब है या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वरना ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।
7. यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। टूटे दरवाजों से देवी लक्ष्मी कभी भी घर में प्रवेश नहीं करती।
8. घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।

Tags:

Leave a Reply