देश-प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार, लूटखसोट व अपराध में लिप्त- सिद्धार्थ सिंह

August 26, 2021 7:01 PM0 commentsViews: 426
Share news

अजीत सिंह

आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने मिशन 2022 को लेकर बूथ कमेटियों एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी युवजन सभा तथा छात्र सभा के संगठनो की समीक्षा बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार है भ्रष्टाचार, लूट खसोट अपराध में लिप्त होकर जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है।

भाजपा सरकार में अपहरण, बलात्कार और हत्याओं के कारण महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिला हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। सरेराह बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी होती है। रक्षाबंधन के दिन भी विचलित करने वाली दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई। प्रतापगढ़ में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

शाहजहांपुर, रामपुर, बांदा से कई घटनाएं हुई। ‘मिशन शक्ति‘ तले महिलाएं रौंदी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहां हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं बढ़ी है। महिलाओं, बच्चियों का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।

समाजवादी छात्रसभा ने किया जोरदार स्वागत

हमारे शोहरातगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जिलाध्यक्ष विष्णु उमर के नेतृत्व में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय शोहरतगढ़ पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का जोरदार स्वागत किया।यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं से उनका परिचय प्राप्त किया व कार्यकर्ताओं को 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का लक्ष्य दिया।

स्वागत समारोह में पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र नेता मोहम्मद शहजाद, वकील खान, वकार मोइज खान,
अरुण चौधरी, इस्तीयाक, शशांक शेखर, हेमंत कुमार, रियाज, अमीर खान आदि मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक को जिला अध्यक्ष लालजी यादव, उग्रसेन प्रताप सिंह, विजय पासवान, जमील सिद्दीकी,
चमन आरा राईनी, मो. इद्रीश पटवारी, मो जावेद, खुर्शीद अहमद खान, अम्बिकेश श्रीवास्तव, जे. पी. यादव, विष्णु उमर, अबु बकर, अमित यादव, शाहबाज़ अहमद, अजय चौरसिया, सुभांगी द्विवेदी, तौलेश्वर निषद, अकरम हुसैन, कलाम सिद्दीकी सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया

इस दौरान पार्टी प्रवक्ता विजय यादव, डॉ. अरुण पाल सिंह, गंगाराम प्रजापति, रामअवतार यादव, सोनू यादव,  अलताफुर्रह्मान, रियाज़ अहमद, शशांक तिपाठी, तोता राम वर्मा, अनिरुद्ध यादव सहित अन्य कई लोगो की उपस्थिति रही।

Leave a Reply