भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, धंधे में लगे 12 लोग गिरफ्तार

April 11, 2017 4:30 PM0 commentsViews: 397
Share news

अजीत सिंह

गिरफ्तार अभियुक्तों  के साथ पुलिस टीम

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम

सिद्धार्थनगर। जिले के दो पुलिस थाना क्षेत्र में छापा मार कर साढे़ तीन सौ लीटर अवैध शराब, शराब बनाने का समान बरामद करने के साथ पुलिस १२ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस की प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला 12 ने बताया कि  सीओ  सदर अकमल खान के निर्देशन में चलाये गये अभियान में उस्का बाजार पुलिस के एसओ गिररिज उपाध्याय, सिद्धार्थनगर एसओ शिवाकांत मिश्री की अगुआई में आज ग्राम उस्की में दबिश डाला। जिसमें गांव के मनोज कुमार, राजू साहनी, सबिता, शरमा, उर्मिला, मंजू और संजू को शराब बनाते पकड़ा गया। मौके पर 5 कुतल लहन और 265 लीटर शराब बरामद की गई।

इसी तरह सीओ इटवा दीप नारायन त्रिपाठी के निर्देशन में एसओ मिश्रौलिया अखिलानंद उपाध्याय की अगुआई में पुलिस टीम ने ग्राम  जोकइला में दबिश दिया  और ग्रामवासी  भल्लू, बिजई, राम अवतार, छेदी और श्रराम को गांव में शराब बनाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने मौके से आठ कुंतल लहन व 75 लीटर शराब बरामद किया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Reply