केवल बसपा ही कर सकती प्रदेश का विकास- अरशद खुर्शीद

November 28, 2016 1:28 PM0 commentsViews: 315
Share news

एम. आरिफ

khursheed

इटवा, सिद्धार्थनगर। रविवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के खुनियांव मैदान में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, जंगलराज व केन्द्र सरकार की लोकसभा चुनाव में की गई वादा खिलाफी को लेकर इटवा विधानसभा बसपा प्रत्याशी हाजी अरशद खूर्शीद के अध्यक्षता में एक जनसभा का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम यज्ञ गौतम ने किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि के रूप में जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू ने कहा कि भाजपा उद्दोगपतियों की हिमायती है। उसने पूंजीपतियो के कर्ज माफ कर यह साबित भी कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा नोटबन्दी कर कालाधन पर लगाम नहीं बल्कि गरीबों को परेशान कर रही है । तो वहीं सपा सरकार में अराजकता चरम पर पहुंच चुकी है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। थाना और कचहरी में उन्हीं की सुनी जाती है। जिनके पास सत्ता की धमक होती है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी अरशद खूर्शीद ने कहा बहुजन समाज पार्टी वास्तव में हर वर्ग के गरीबों और दबे कुचले लोगों के सम्मान की लडाई लड़ रही है। सपा सरकार में अफसर सत्ता के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जिसके चलते आये दिन अपराध की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

उन्होने नोटबंदी पे कहा की मोदी जी ने पांच और हजार रुपये के नोट बन्द तो करा दिए मगर गरीब किसानों के ऊपर क्या बीत रही है ये नहीं जानते है। भाजपा की सरकार पूंजी पतियों की सरकार है ये देश को भ्रमित कर रही है। लोगों को परेशान करने के लिए भाजपा  नये नए कानून ला रही है।

इसी क्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता नजरे आलम ने कहा की सपा सरकार में जिला स्तर से लेकर निम्न स्तर तक के अधिकारी भ्रष्टाचार मे लिप्त रहते हैं। जिससे जनता परेशान है। सपा सरकार गुंडों का राज है। जिसमे हम सब सुरक्षित नहीं है।

इस दौरान राम मिलन भारती, शेखर अजाद, लालचन्द निषाद, ज्वाला प्रसाद राजभर, तिलक राम यादव, अखतर चैधरी, राधे श्याम, अशलम खुर्शीद, राम अचल गौतम, भुल्लर प्रसाद, राम दास मौर्या, आस मोहम्मद, पिंगल प्रसाद, मो. इकराम, बलराम मिश्रा, शाबान प्रधान, अरविन्द मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply