देवेश मणी त्रिपाठी ने खेशरहा क्षेत्र के क्षय रोगियों मे वितरित किया पोषण पोटली
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। सामाजिक कार्यकर्त्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पर उपस्थित एक सौ चार क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा अंतर्गत उपचारित हो रहे समस्त क्षय रोगियों को गोद लिए है जिसके क्रम मे उन्होंने बुधवार को क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।
स्वास्थ्य केंद्र पर वितरण मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार दोहरे, जिला क्षय रोग अधिकारी एमएम त्रिपाठी जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी, अधीक्षक संतोष गुप्ता, जिला पीपीएम समन्वयक सतीश मिश्रा, एसटीएलएस आशीष पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
पोषण पोटली मे च्यवनप्रास, प्रोटीनेक्स पाउडर, किसमिस, छोहाड़ा, चना, गुड़, बाज़रा, मक्का, दलिया, दाल, ज्वार, सोयाबीन बड़ी, सूजी, मूगफली दाना, बिस्किट, साबुन दिया गया।





