डुमरियागंजः न सूत न कपास, कांग्रेसियों में लठ्ठम लठ्ठ

April 13, 2016 8:09 PM0 commentsViews: 608
Share news

नजीर मलिक

GANDHI

सिद्धार्थनगर। आने वाले चुनाव में जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेसियों को जमानत बचाने के लाले पड़े हैं, मगर डुमरियागंज के कांग्रेसी इससे बेखबर आपस में ही जंग लड़ने में लगे हैं।

बताया जाता है कि आज डुमरियागंज में कांग्रेसियों के दो पदयात्रा कार्यक्रम निकले। डुमरियागंज के पूर्वी इलाके में कांग्रेज जिलाध्यक्ष मुकामी नेता काजी सुहेल अहमद के साथ मिल कर सिलोखरा चौराहे से बेवा तक पदयात्रा की।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांउेय ने अपने समर्थकों के साथ राप्ती पुल से कस्बे के बीच अपने समर्थक बख्तियार उस्मानी के साथ पदयात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष की भागीदारी नहीं रही।

पहले से ही कमजोर कांग्रेस की डुमरियागंज में इस ताजा खेल से जमीनी कार्यकर्ताओं में बेहद हताशा है। एक कार्यकर्ता का कहना है कि यह सब टिकट के लिए चलने वाली रस्साकशी है।

कांग्रेसियों का मानना है कि इससे कांग्रेस और कमजोर होगी। कई वर्करों का कहना है कि कांग्रेस में घुसे तमाम दलबदलू कांग्रेस की रही सही साख मिटाने पर तुले हैं।

दूसरी तरफ इन पदयात्राओं के दौरान हुई सभाओं में एक में काजी सुहेल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और अराजकता का आरोप लगाया तो समानांतर पदयात्रा के नेता सच्चिादानंद पांडेय ने अपनी सभा में सपा सरकार को आतंकवादी करार दे दिया।

बहरहाल भाषणबाजी से हट कर देखा जाये तो उुमरियागंज में कांग्रेस आज साफ तौर पर खेमों में बंटी नजर आई। ऐसे में चुनाव जीतना तो दूर उम्मीदवार की जमानत बचाने की कल्पना भी ख्याली पुलाव लगता है।

Leave a Reply