बंद धान क्रय केन्द्रों पर सोमवार से हुंकार भरेंगे सपाई

November 7, 2020 10:18 PM0 commentsViews: 214
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले के धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान खरीद न होने से किसानों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। किसानों की दुश्मन भाजपा सरकार में किसान अपने उपज को औने पौने दामों पर बेच रहे है। समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए तहसीलवार धरना प्रदर्शन करेगी। इस क्रम में सबसे पहले सोमवार को सुबह 11 बजे से शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के बंद पड़े धान क्रय केंद्र धनगढ़ीया से शुभारंभ करेंगे।

यह बांते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कही। उन्होंने शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने जबसे किसान विरोधी बिल पास कराया है। उसी दिन से किसानों की बर्बादी शुरू हो गयी है। साहूकार 900 से 1000 हजार रुपये में धान की खरीद कर रहे हैं। किसानों के धान को साहूकार रात्रि में ऊंचे दामों पर सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेंच देते हैं। श्री यादव ने कहा कि बुधवार को कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के महदेवा बाजार धान क्रय केन्द्र पर सपा का धरना प्रदर्शन होगा।

पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है। बलात्कार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़खानी आम बात हो गयी है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। सपा कार्यकार्ता मा. अखिलेश यादव जी की सरकार में किए गए कार्यों को जनता में बताने का काम करें।

बैठक को वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, चंद्रमणि यादव, अजय यादव, चमन आरा राइनी, नागेंद्र चौबे, बदरे आलम, कमाल अहमद खान, सुरेश यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शर्मा, विजय यादव, सोनू यादव, रियाज अहमद, शालिनी त्रिपाठी, चंद्रजीत जायसवाल, अनिरुद्ध यादव, डाक्टर धीरेन्द्र यादव, कलाम सिद्दीकी, मेंहदी रिजबी, सत्यानंद यादव आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से खुर्शीद अहमद, सब्बू सलीम, अयोध्या साहू, डाक्टर प्रमोद यादव, रामू यादव, बहरैची प्रेमी, रमजान अली, फिरोज चौधरी, विश्वम्भर श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, चंचल रावत, हारुन, पप्पू जायसवाल, सुनील यादव, शाहजहां, संजय यादव व जफर अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply