भवानीगंज जाली नोट कांड में तुरुप का इक्का साबित हो सकता है पुरैना गांव निवासी अलीम

September 10, 2023 12:40 PM2,924 commentsViews: 397
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जाली नोट मामले में भवानीगंज पुलिस के लिए अलीम तुरुप का इक्का साबित हो सकता है। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद ही  जाली नोट बनाने और उसे खपाने की पूरी कहानी सामने आ सकेगी। अलीम इस खेल का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। यह भी खबर है कि  वह जाली नोट कांड में गोंडा पुलिस के हत्थे चार साल पहले चढ़ा था। जिसमें सलाखों के पीछे भी जा चुका है। एक बार फिर वह नेटवर्क को खड़ा कर रहा है। भवानीगंज पुलिस और स्पेशल सेल उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल फैला रही है। वहीं, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से जेल में पूछताछ कर सकती है।

भवानीगंज पुलिस ने गुरुवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धनखरपुर गांव निवासी साबान और सादाब को पौने दो लाख रुपये जाली नोट के साथ दबोचा था। उनके कब्जे से नोट बनाने वाले कैमिकल बरामद हुआ हुआ। जिसकी जांच प्रयोगशाला में होगी। इस मामले में मास्टर मांइड अलीम निवासी पुरैना पहले धनखरपुर में रहता था और रिश्ते में शादाब का फूफा है, वह फरार चल रहा है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी  है। अब पुलिस की निगाह अलीम पर है, वह उसकी तलाश में लगी हुई है।

शनिवार जब दोनों आरोपियों के गांव में जानकारी ली गई तो पता चला कि साबान चार साल से मुंबई में रहता था और ईद में ही गांव में आया था। चेहल्लुम के बाद उसे मुंबई जाना था। वहीं शादाब का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह लोग ठेकेदारी का कार्य करते हैं। गांव से मजदूर लाने के लिए आठ दिन पहले ही गांव आया था। गांव में इन्होंने कभी विवाद नहीं किया। अच्छी तरह से रहते थे।

कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि अलीम ने ही उन्हें लालच देकर भड़काया होगा। कारण गांव एक व्यक्ति चार साल पहले गोंडा जिले के छपिया थाना में जेल में गया था। वह भी जाली नोट के मामले में पकड़ा गया था। उसके कुछ ही दिन ही बाद अलीम भी वहीं पकड़ा गया था। जानकारी मिली थी कि फ्राड के मामले में पकड़ा गया था। छह माह जेल भी काट चुका है। लोग यह भी चर्चा करते दिखे के दोनों की वजह से गांव के एक भी बदनाम हो गया। वहीं पुलिस अलीम को दबोचने के लिए हर तरह से प्रयास में लगी है।

इस संबंध में एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस टीम अलीम की गिरफ्तारी के लिए लगी है। उसके पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply