100 टीबी रोगियों को देवेश मणि त्रिपाठी ने बांटी राहत सामग्री

September 17, 2026 9:42 PM0 commentsViews: 83
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव में बृहस्पतिवार को एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा गोद लिए गए 100 टीबी (क्षय) रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार की पोटली पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे।

​सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने खुनियांव स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत उपचारित हो रहे सभी टीबी रोगियों को गोद लिया है, ताकि इलाज के साथ-साथ उनके बेहतर खान-पान और देखभाल की व्यवस्था की जा सके। इसी क्रम में यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

​मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उन्हें जल्द स्वस्थ करने के उद्देश्य से दी गई पोषण पोटली में च्यवनप्राश, प्रोटीनेक्स पाउडर, किशमिश, छुहारा, चना, गुड़, बाजरा, मक्का, दलिया, दाल, ज्वार, सोयाबीन बड़ी, सूजी, मूंगफली दाना, बिस्कुट और साबुन शामिल था।

​कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम. एम. त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. देव व्रत रॉय, जिला पीपीएम समन्वयक सतीश मिश्रा, बीपीटीसी उस्मान, एसटीएलएस सुजाला मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी और अजय त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने इस सराहनीय और मानवीय पहल की प्रशंसा की।

Leave a Reply