डायट बांसी में आयोजित हुआ पांच दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण

July 15, 2026 7:32 PM0 commentsViews: 68
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को हुआ। यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी संरेखित नई पाठ्य पुस्तकों पर आधारित है। प्रशिक्षण में जिले के एआरपी, केआरपी व नवाचारी शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये सभी विकास खंड स्तर पर प्राथमिक कक्षाओं के समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण नोडल डायट प्रवक्ता श्रवण कुमार व सतीश कुमार धवन ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को बुनियादी साक्षरता, गणनात्मक दक्षता, अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान एवं एनसीईआरटी की नई पुस्तकें जो एससीईआरटी द्वारा संशोधन के साथ परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से चार तक और शैक्षिक संदर्शिकाओं पर आधारित शैक्षिक रणनीतियों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण के दौरान भाषा, गणित के कौशल विकास, गतिविधि-आधारित शिक्षण, मूल्यांकन तकनीक एवं बाल केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विशेषज्ञों द्वारा बताई गई विधियों को स्कूलों में अपनाने पर जोर दिया गया। एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव व ट्रेनर कल्पना ने इसका संचालन किया।

इस दौरान डीसी निपुण आशीष सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, बद्रीनाथ त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अभय दीप, लोकेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, कृष्णकिशोर त्रिपाठी, रितेश बहादुर सिंह, मारुति नन्दन, आशीष त्रिपाठी, बालगोविंद पटेल, अमित त्रिपाठी, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply