200 से अधिक परिवारों की डिजिटल फीडिंग पूरी करने पर प्रगणक सम्मानित
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनगणना अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र उस्का बाजार में सबसे अधिक फीडिंग करने वाले प्रगणक सच्चिदानंद गिरी को बुधवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के बाद अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना कार्य में तैनात प्रगणक गिरी ने अपने ब्लॉक के 200 से अधिक परिवारों का मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा फीडिंग का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है। इनके सम्मान से अन्य प्रगणकों को तेज कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और आगामी नीतियों को तय करने का सबसे बड़ा आधार है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी या त्रुटि पूरी योजना को प्रभावित करती है। सभी प्रगणकों का आह्वान किया कि वे सभी पूर्ण मनोयोग से कार्य कर पूर्ण करें। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर अभय श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, बालजीत कुमार, वंदना पांडेय, बृजेश्वरी देवी, इंद्रजीत, अजीजुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।





