Death mystry; हत्या व आत्महत्या के बीच झूल रही दिलीप गुप्ता की रहस्यमय मौत

July 20, 2025 12:19 PM0 commentsViews: 265
Share news

बरसात के मौसम में कोई बाइक सवार खेत में गिरे, तो उसके

सर में गहरा जख्म होना बहुत मुश्किल, मामले की जांच जरूरी

नजीर मलिक

मुतक दिलीप का फाइल फोटो

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली  के कुनौना गांव के दिलीप गुप्ता की मौत में नया मोड़ आ गया है। स्थानीय मेडिकल कालेज में ३२ वर्षीय दिलीप की मौत के बाद उसकी पत्नी रुक्मणी देवी ने  हत्या का आरोप लगाते हुए सभी को चौका दिया है। उनका आरोप है कि उसके पति बाइक से गिरने के बाद घायलसवस्थ में खेत में कैसे पाये गये?

यह सवाल जनता के बीच में भी है कि मृतक दिलीप गुप्ता बाइक लेकर सड़क मार्ग गाव जा रहे थे, अगर वे बाइक से गिर कर घायल हुए तो खेत मे कैसे पहुंचे।  क्या बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी वह वह उछल कर ५० मीटर दूर खेत में जा गिरे? अगर वे खेत में गिरे तो उनके सर में गहरा जख्म कैसे हुआ, जबकि बरसात के मौसम में खेतों की मिट्टी बहुत नम होती है। जहां गिरने से किसी के सर में गहरा जख्म नहीं हो सकता। इसी से पहली नजर में मामला संदिग्ध हो जाता है।

यहां यह भी सवाल है की मृतका की पत्नी रुक्मणी देवी ने हत्या का आरोप तो लगाया है, लेकिन हत्या के कारण के विषय में कुछ नहीं बता पा रहीं। प्रत्यक्ष तौर पर कोई कारण नजर भी नहीं आ रहा है। दुश्मनी या सम्पत्ति विवाद जैसा मामला भी नही दिखता। ले दे कर प्रेम प्रकरण ही बचता है जिसके कारण हत्या हुई हो सकती हैं? पुलिस को इस थियरी पर भी जांच करने की जरुरत है। मृतक की आयु देखते हुए यह अस्वाभाविक भी नहीं लगता।

बता दें कि शुक्रवार की रात नौ बजे ख़ूनौरा बाबा गांव के उत्तर सड़क किनारे खेत में कोतवाली क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी दिलीप गुप्ता  पुत्र गौरीशंकर खून से लथपथ पड़ा पाया गया था। उसके सिर में गहरे घाव के निशान और जबड़े पर भी गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल को सीएचसी तिलौली पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद रुक्मणी देवी ने यह आरोप लगाया, जिससे मामले में नाटकीय मोड़ आया।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply