दिलीप पाण्डेय बर्डपुर, सोनू यादव उसका बाजार, अरबिंद मणि लोटन ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष बने

June 25, 2021 4:07 PM0 commentsViews: 907
Share news

निज़ाम जिलानी/सुशील सिंह


सिद्धार्थनगर। जिले के ब्लाकों में प्रधान संघ के बालक अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए वृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने बैठक आयोजित की। बैठक में बर्डपुर विकास खंड में सर्वसम्मति से दुल्हा शुमाली से निर्वाचित दिलीप पाण्डेय को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। विकास खंड उसका बाजार से सोनू यादव और लोटन से अरविंद मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया।

उक्त जानकारियां प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा मण्डल अध्यक्ष ताकीब रिज़वी ने दिया। उन्होंने बताया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला सभागार मे प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के उपस्थिती मे बर्डपुर ब्लाक के निर्वाचित प्रधानों की सर्वसम्मति से प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया एवं प्रमाण पत्र सौपा गया। इसी प्रकार विकास खंड उसका बाजार से सपा नेता सोनू यादव को और विकास खंड लोटन से अरविंद मणि त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।

नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्षो ने अपने सम्बोधन मे कहा की प्रधानों के हितो की रक्षा की जाएगी और उनके सम्मान को आंच नहीं आने दिया जायेगा। उत्पीड़न करने के विरुद्ध आर पार की लड़ाई होगी। बैठक मे बूड़ा ग्राम प्रधान भवानी शुक्ला, प्रधान वजहूल कमर, प्रधान संतोष पाण्डेय, प्रधान सागर यादव, प्रधान निशार, प्रधान मुलायम, प्रधान अनील, प्रधान बैतुल्लाह सहित तमाम ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply