_दिन दहाड़े घर में घुस कर लूट ली गई महिला की आबरू, दो युवक गिरफ्तार

March 5, 2017 5:39 PM0 commentsViews: 974
Share news

दानिश फ़राज़

rape2

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के एक गांव में दो युवकों  ने मिल कर एक महिला के साथ दिन दहाड़े घर में घुसकर बलात्कार  किया और पुलिस को पता तक न चला। खबर करने पर पुलिस जब तक पहूंची आरोपी भाग चुके थे। हालांकि बा में पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया। इस घटना से पूरे इलाके में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और सनसनी फैल गई है। मामला कठेला क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढ़ेबरुआ थाने के कठेला क्षे़त्र के गा्रम चरिहवां में  दो युवक एक महिला के घर में सन्नाटा पाकर घुस गये। उस समय सुबह के दस बजे थे। युवती की तहरीर के मुताबिक दोनों ने उसके साथ गैंग् रेप किया। उसने किसी तरह पुलिस को फोन किसा। पुलिस मौके पर आई भी, मगर तब तक आरोपी भाग निकले और भागते समय जान से मारने की धमकी भी देते गये।

इसके बाद पुलिस ने जांच किया और मामला प्रथम द्ष्टया सही पाकर कठेला चौकी  अन्तर्गत कठेला शर्की के टोला देवियापुर निवासी मेहताब व प्रदुम्न ऊपर घर में घुसकर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने घटना से इंकर किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर धारा 376 घ, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से कठेला चौकी क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। इस संबंध में ढ़ेबरुआ थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गये हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जायेगा।

 

Leave a Reply