गांवों में भाजपा का झंडा, स्टिकर लगा कर दीन दयाल उपाध्याय को याद किया गया

May 23, 2017 1:32 PM0 commentsViews: 253
Share news

अजीत सिंह

9999

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जिले में अनके स्थानों पर  भाजपा का स्टीकर झंडा लगाया गया और स्व. दीनदयाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। इसके अलावा भाजपा को मजबूत बनाने का लोगों से आहवान किया गया।

जानकारी के अनुसार खुनियाव क्षेत्र के बूथ क्रमांक-272 देवभरिया के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ने घर घर भाजपा का स्टीकर एवं पार्टी का झण्डा लगा कर गांव में भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा देश की एक मात्र पार्टी है जो भारत को समृद्धशाली और सुखी बना सकती है।

उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकास का रहा है तो इसके पीछे भाजापा का ठोस विचार ही काम कर रहा है। इस अवसर पर  मुकुन्द पाण्डेय (पूर्व मंडल अध्यक्ष), ह्रदय राम पाठक (पूर्व मंडल अध्यक्ष), पारस नाथ त्रिपाठी (सेक्टर अध्यक्ष गौरा), अशोक मौर्या (बूथ अध्यक्ष), एवं पृथी पाल चौधरी, आदि साथ रहे।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता गोविंद माधव के नेतृत्व में चिल्हिया मण्डल में नगपरा सेक्टर  के परसोहिया भैंसहवा भटपुरवा  आदि जगहों पर पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर आज कई बूथों पर (मेरा घर भाजपा का घर ) महासमपर्क अभियान पर भाजपा की उपलब्धि बताई।

इस अवसर पर गोविंद माधव ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी का एकात्म मानववाद भारत की एकता और विकास की प्राणवायु है। जिसे भाजपा वर्कर गांव गांव पहुंचा रहे हैं। उनके साथ मस्त राम गौड जी और मदनदेव दूबे, रामलखन उपाध्याय इन्देश चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, चन्द्र देव, कन्हैया जी भी रहे।

Leave a Reply