उसका बाजार के प्रबुद्ध लोगों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, गिनाईं उपलब्धियां

June 9, 2026 9:29 PM0 commentsViews: 129
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उसका बाज़ार नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के वरिष्ठ व सम्भ्रान्त नागरिकों से मिलकर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धि पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने केंद्र सरकार की 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े नौ वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने समाज की पिछड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, सभासद पवन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, अशोक जायसवाल, मनीष अग्रहरी,रामलाल, अनिल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply